google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

घर के अंदर फावड़े से कटी बहन की लाश और घर के बाहर पेड़ से भाई का लटकता शव… मच गया कोहराम

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
85 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइच। जिले में घर के अंदर एक किशोरी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी गई। घर से थोड़ी दूर बबूल के पेड़ से भाई का फंदे से लटकता शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।

गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना एसपी को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।

बहराइच जिले के खैरी घाट थाना के गांव थैलिया बदुवापुर की रहने वाली श्यामा देवी 15 वर्ष शनिवार की देर रात फावड़ा से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घर से थोड़ी दूर पर उसके भाई मुंशीलाल का घर से थोड़ी दूर पर बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना के बाद से मृतक का बड़ा भाई, मां और भाभी फरार हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष खैरी घाट संजय सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने इसकी सूचना एसपी को दिया।

सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकार और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे घटना की पूरी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रथम दृष्टया यह लगता है कि आपसी विवाद में भाई ने बहन की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर लिया है। लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक का बड़ा भाई मां और भाभी घटना के बाद से फरार हैं। पूछताछ के लिए उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में दो मौत से मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close