google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोरबा

चुनाव 2024 में कांग्रेस-बीजेपी की दो महिला दिग्गज आमने-सामने, यहां कभी किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं रहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को प्रत्याशी बनाया तो वही उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत को कोरबा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कोरबा लोकसभा ऐसी सीट है जहां कभी किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं रहा है। इस सीट पर अब तक होते आ रहे चुनाव में लगातार किसी एक पार्टी को जीत नहीं मिली है। आपको बताते हैं कोरबा लोकसभा सीट के बारे में।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कोरबा एक महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यहां से वर्तमान में सांसद छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी ज्योत्सना चरणदास महंत हैं। साल 2008 में परिसीमन के बाद कोरबा लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। उसके पहले यह लोकसभा सीट जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती थी।

इसे भी पढें  आंगन में खडी़ पत्नी को देख भडका पति, जिंदा काट डाला… वजह रौंगटे खड़े कर देगी

कब कौन जीता चुनाव

कोरबा लोकसभा सीट पर पहली बार साल 2009 में चुनाव हुए थे। इस सीट से पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चरणदास महंत को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने करुणा शुक्ला को यहां से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चरण दास महंत चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वही साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कोरबा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ बंसीलाल महतो चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। भाजपा के बंसीलाल महतो ने कांग्रेस पार्टी के चरण दास महंत को लोकसभा के चुनाव में हराकर सांसद बने थे। इस लोकसभा चुनाव में चरण दास महंत महज 4000 वोट के अंतर चुनाव हार गए थे। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा के चुनाव में कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ज्योत्सना चरण दास महंत को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हराते हुए सांसद बनी थी। वर्तमान में कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना महंत सांसद हैं।

इसे भी पढें  मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मनाया गया विश्व रक्तदान दिवस

साल 2019 के क्या थे परिणाम

साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर अगर नजर डालें तो, छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट में साल 2019 में हुए चुनाव की अगर बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कोरबा सीट से सांसद रहे चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना चरण दास महंत को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था।  

भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिनंद दुबे को चुनाव के मैदान में उतारा था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कोरबा सीट से कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना चरण दास महंत ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में हराते हुए सांसद बनी थी। 

कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना महंत को 5.23 लाख वोट मिले थे। वहीं भाजपा के ज्योतिनंद दुबे 4.97 लाख वोट मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार ने भाजपा के दुबे को 26249 वोट से चुनाव हारते हुए लोकसभा पहुंची थी।

187 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close