google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

चकबंदी कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ढाई लाख रुपए की ले रहा था रिश्वत, ऐसे फंसा… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

बलिया: एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ को न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रिश्वत के 2,50,000/- (ढाई लाख रुपया) लेते हुए राजेश कुमार राय पुत्र उदयनारायन राय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

राजेश सहायक चकबन्दी अधिकारी, सिकन्दरपुर के कार्यालय में सम्प्रति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। 

गिरफ्तार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बयानों के अनुसार उक्त घटना में ललित कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया सिकन्दरपुर के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक श्याम बाबू (ट्रैप टीम प्रभारी) भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी भ्र०नि० सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक कैलाश चन्द्र भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी ओमकार सिंह यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी विकास कुमार जायसवाल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी आनन्द कुमार यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी अमित सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी मुकेश कुमार पटेल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी पंकज सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आ०चा0 जितेन्द्र कुमार भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़ व आ०चा0 अरविन्द यादव भ्र०नि०सं० इकाई गोरखपुर शामिल रहे।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्रयासों की श्रृंखला ; 'प्रकृति के आंगन में' एक सौ से अधिक रचनाकारों के शिक्षाप्रद लेख एवं उपदेशों से गुनगुनाती कविताएं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close