google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मैनपुरी

प्यार में फंसाकर महिला के साथ दरिंदगी का ऐसा खेल आया सामने कि सुनकर कलेजा कांप उठे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

मैनपुरी। एक महिला को आरोपित ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पति काे छोड़कर अपने साथ विवाह करने के लिए प्रेरित किया। नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। घटना की प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराई है।

शहर की निवासी महिला ने बताया कि वह अपने घर में कुल्हड़ बनाने का काम करती है। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। नगला रते निवासी पंकज कुछ साल से उसके पास कुल्हड़ खरीदने के लिए आता था। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपित ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

आराेपित वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा

एक दिन आरोपित युवक ने महिला काे नशीला कोल्डड्रिंक पिलाया। अचेत हो जाने पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। बाद में आराेपित वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी की शरण ली है।

एसपी के आदेश पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, कार्रवाई की जाएगी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वफादारी की परीक्षा ; आजम की गैरहाजिरी से विकल्प स्वीकार करने को लेकर पशोपेश में हैं उनके वफादार 

दो साल के कारावास और पांच हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई

सात साल पहले युवती के साथ छेड़खानी करने के दोषी को विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट के न्यायाधीश जितेंद्र मिश्रा ने दो साल के कारावास और पांच हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी अनूप यादव और अभिषेक गुप्ता द्वारा पैरवी की गई। किशनी क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती अपने परिवार सहित दूसरे प्रदेश में रह रही है। युवती और उसका परिवार कभी-कभी घूमने के लिए गांव आते है। पीड़िता की गांव के लोगों से अधिक जान पहचान नहीं थी।

खींचकर बाग में ले गया

अप्रैल 2017 में युवती अपने बाबा के साथ घूमने के लिए गांव आई थी। 12 अप्रैल 2017 को खेत की ओर जा रही थी तभी गांव के सचिन ने उसके पकड़ लिया और खींचकर बाग में ले गया। जहां उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाया तो आरोपित भागने लगा। गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना की प्राथमिकी युवती ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई थी।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित का नाम नहीं जानती है। आरोपित के पकड़े जाने पर गांव के लोगों ने उसका नाम सचिन बताया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी थी। आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सुनवाई के दौरान पीड़ित युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। इसके साथ ही अन्य गवाहों ने भी गवाही दी। साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने दोषी को दंडित किया है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वक्फ संशोधन बिल पर बोले बृजभूषण शरण सिंह – "मैं खुद वक्फ का पीड़ित हूं"

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close