google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिलासपुर

लोकसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी शुरू ; 50 प्रमुख नेताओं ने ठोंकी दावेदारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। 

बिलासपुर लोकसभा के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा राय मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। 

पर्यवेक्षकों ने अपने प्रवास का उद्देश्य बताया। हाल में पदाधिकारियों से सार्वजनिक बात की। लोकसभा चुनाव में मिलजुलकर काम करने की नसीहत दी। 

पर्यवेक्षकों ने साफ कहा कि चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। आप खुलकर दावेदारी करिए। टिकट किसी एक को ही मिलना है। जिस कार्यकर्ता का टिकट फाइनल होता है, उसे जिताने की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। इसी उद्देश्य को लेकर हमने चलना है और पार्टी के कामकाज को लोगों के बीच प्रमुखता के साथ रखना है।

जरूरी चर्चा के बाद पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों से कहा कि जिस किसी को दावेदारी करनी है वे अपना आवेदन दे सकते हैं। चर्चा के बाद तीनों पर्यवेक्षक कमरे में चले गए। जहां एक-एक कर दावेदारों से चर्चा करते रहे। जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से आवेदन लेने का काम किया।

इसे भी पढें  भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग, बेलसर बाजार में मचा हड़कंप

चुनाव में जीत-हार को लेकर उनकी तरफ से काई सवाल-जवाब भी नहीं आया। इस बात की भी चर्चा रही कि पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से लोकसभा सीट की तस्वीर नहीं पूछी और न ही इस संबंध में कोई विशेष रुचि ही ली।

पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष की सामने आई दावेदारी

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत व लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू ने बिलासपुर लोकसभा सीट से टिकट को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है साथ ही पर्यवेक्षक को बायोडाटा भी सौंपा है। 

बैठक में इनकी उपस्थिति को किया था अनिवार्य

प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महामंत्री, प्रदेश संयोजक सह संयोजक, जिलाध्यक्ष महामंत्री भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर, नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक सांसद, विधायक सांसद।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close