google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फतेहपुर

नशे में धुत्त दुल्हा बारातियों संग करने लगा डांस, गुस्साई दुल्हन ने कर दिया ऐसा खेला कि बेरंग लौटी बारात

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा अपनी लत से मजबूर होकर शराब के नशे में बारातियों के साथ दुल्‍हन के दरवाजे पर डांस करने लगा। नशा में धुत दूल्हा विवाह स्थल पर ही लड़खड़ा कर गिरा और बेहोश हो गया। दुल्‍हन ने यह देख शादी से इनकार कर दिया। घटना थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरईया गांव में बीती रात हुई। 

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी शेरा सिंह के बेटे कमल लोधी की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरईया गांव के रहने वाले चुन्नीलाल के बेटी से तय हुई थी। बारात गुरुवार की रात सेमरईया गांव पहुंची थी। जनवासे में बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद बारात अगवानी के लिए निकल पड़ी।

इस दौरान बारात जैसे ही दुल्‍हन के दरवाजे पर पहुंची तो डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों के साथ पहले से नशे की हालात में चूर दूल्‍हा कमल भी डांस करने लगा। आगे की रस्में जारी रहीं। इस बीच दूल्‍हें का नशा इतना गहराया की वह नशे में लड़खड़ाने लगा।

इसे भी पढें  इस्लामिक झंडे के साथ थाने में शस्त्र प्रदर्शन… आखिर क्यों देखती रही पुलिस, नहीं कर सकी कोई कार्यवाही? 

घर के सामने बेहोश होकर गिरा

इतना ही नही इस दौरान दुल्हन के घर के सामने ही बेहोश होकर गिर गया। यह देख दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने वधु पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन और उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद लड़के के पक्ष लोग बिना दुल्‍हन के ही बारात के साथ बैरंग लौट गए।

131 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close