google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फतेहपुर

इतनी पी ली थी शराब कि दुल्हा रात भर सोता रहा चारपाई पर फिर दुल्हन ने उठाया ये कदम तो लोग रह गए भौंचक्के… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दूल्हा शराब पीकर अपनी शादी में पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता लगा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर वहां पर भारी हंगामा हो गया।

शराबी पिया देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हा इतना नशे में था कि वह स्वागत के समय ठीक तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसके साथ आए बारातियों ने किसी तरह गाड़ी से उतारकर उसे चारपाई तक पहुंचाया और लेटा दिया।

जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने यह सब देखा तो सब  बहुत नाराज हुए और दूल्हे साथ साथ आए कुछ बाराती वापस भी चले गए। लेकिन दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह चारपाई पर लेटा हुआ आराम करता रहा।

इसे भी पढें  सलाखों के अंदर जेल में पैदा होने वाले इन दो बच्चों की कहानी कम फिल्मी नहीं है…

नशे में धुत दूल्हा, बैरंग लौटी बारात

बताया जा रहा है कि दूल्हे की ऐसी हालत देख दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दूल्हे के साथ बारात में आए लोगों भी नाराज होकर वापस चले गए और दूल्हा रात भर चारपाई पर लेटा आराम करता रहा। सुबह होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बनाते हुए शादी में खर्च हुए रुपए की मांग की।

दुल्हन के पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों का सामने बैठाकर समझौता कर दिया, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। 

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close