google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

श्री राम जानकी मंदिर में भव्य रूप से मनाया गया राम उत्सव ; नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने विधि विधान से किया पूजन अर्चन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी उपनगर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य रूप से भगवान श्री राम का अयोध्या में आगमन एवं प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से राम उत्सव मनाया गया पूरा मंदिर परिसर फूलों से सजाया गया था।

अयोध्या धाम में भगवान श्री राम 500 वर्षों के लंबे संघर्षों के बाद तंबू से निकलकर विशाल मंदिर में स्थापित किए गए। यह अवसर पूरे देश के लिए बहुत बड़ा अवसर था।

उसी क्रम में भाटपार रानी में भी श्री राम जानकी मंदिर में भाटपार रानी नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने अपने पति नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता एवं मंदिर समिति के प्रबंधक रामदरश गुप्त अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

मंदिर के पुजारी अंगद पांडे ने जैसे ही पूजा प्रारंभ की पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के मन में आस्था होनी चाहिए। भगवान राम की कृपा मात्र से ही सभी कार्य पूरे हो जाते हैं। आज अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के आगमन से पूरा देश राम उत्सव मना रहा है। 

 

उक्त अवसर पर भाटपार रानी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल रवि गुप्ता देवेश गुप्ता हनुमान जायसवाल राजेश गुप्ता गोली त्रिकाल चंदन वर्मा कृष्णा चौरसिया विनोद गुप्ता चंदन मद्धेशिया अनिल मद्धेशिया दुर्गेश्वर सोनी विनोद गुप्ता विश्राम जी गुप्ता कुंवर जी वर्मा अजय आर्य लाला सिंह विंध्याचल गुप्ता राजेश गुप्ता देवा मौर्य अनिल मद्धेशिया जगदीश मद्धेशिया गुलाबचंद मद्धेशिया सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर भाटपार रानी के तेज तर्रार थानाध्यक्ष दिलीप पांडे सब इंस्पेक्टर केशव राम मौर्य कांस्टेबल सील रतन कांस्टेबल मोहम्मद फरीद कांस्टेबल रामचंद्र चौहान कांस्टेबल संत विजय कांस्टेबल स्वतंत्र शक्ति सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में पधारे सभी राम भक्तों के प्रति श्री राम जानकी ट्रस्ट एवं मंदिर समिति के प्रबंधक रामदरश गुप्ता मंदिर समिति के संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर लोकप्रिय गायक परमेश्वर पटवा अपनी पूरी टीम के साथ अपने भक्ति गीतों से पूरे माहौल को भक्ति मय बना दिए थे। रानी पोखरा से राम भक्तों का एक भव्य जुलूस भी निकाला गया जो पूरे उपनगर में भ्रमण करने के पश्चात श्री राम जानकी मंदिर में आकर उनका समापन हुआ मंदिर में प्रसाद के रूप में भंडारे का भी आयोजन किया गया था शाम को सुंदरकांड का पाठ का आयोजन हुआ।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close