google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान ; संघर्ष के क्षण याद कर भावुक हुए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया।श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिये कारसेवा के दौरान मुँह के जबड़े में पुलिस की गोली से घायल हुये कारसेवक वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री महेश मणि का आज राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के सी.सी.रोड स्थित भाजपा नेता संजय राव के प्रतिष्ठान पर अंग वस्त्र दे सम्मान किया।

इस अवसर पर महेश मणि ने उस समय के संस्मरण सभी के साथ साझा किया।वही पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने सम्मान करने के बाद कहा कि आज का अवसर हम सभी के लिये सौभाग्य का है।इस अवसर के लिये बहुत संघर्ष किया गया है अनेको लोगो के द्वारा।

इस दौरान निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, मारकंडेय तिवारी, दिनेश तिवारी, संजय राव, अम्बिकेश पाण्डेय, कृष्णानंद पाठक, अवधेश सिंह, संतोष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मनीष सहाय, अमित सिंह, राहुल मिश्रा आदि रहे।

आनन्द और गौरव का क्षण है राम मन्दिर बनना-रमापति

राम मन्दिर आन्दोलन से जुड़े रहे देवरिया के सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने आज के अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आज का दिन गौरवशाली और आनन्द का दिन है।हजारों कारसेवको के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है आज का यह सुखद दिन जब प्रभु राम अपने घर मे विराजमान हो गये।

आज के दिन कारसेवा में बलिदान देने वाले कारसेवको की आत्मा भी प्रफुल्लित हो रही होगी।आज सम्पूर्ण दुनिया इस आंनद के क्षण का साक्षी बनी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न किया।

97 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close