google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपा सरकार में हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है, कहा विजयलक्ष्मी गौतम ने

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

सलेमपुर देवरिया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं।

इस यात्रा का उद्देश्य है कि गरीब तबके के पात्र हितग्राही जो लाभ लेने से वंचित रह गए है, उन्हें शासन की योजना का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हर क्षेत्र में देश को ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। हर पात्र को और हर वर्ग को सभी योजनाओं का लाभ उनकी गारंटी है। भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है।

भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि ने कहा कि अधिकारी इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं। अन्य सरकारों में लोगों को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था।

कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू, राजीव सिंह पहाड़ी, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, प्रकाश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी, रमाकांत मिश्र, अनूप उपाध्याय, अजय गौतम, नागेन्द्र गुप्ता, अमित सिंह, अंकित मिश्र, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close