google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भारत संकल्प यात्रा को भारतीय परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने का सशक्त माध्यम बताते हुए विधायक ने पढिए और क्या कहा? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

भाटपार रानी। विकास खंड के ग्राम पंचायत पहाड़पुर एवं धनौती में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। गर्भवती महिलाओं के गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दिया।

ग्राम पंचायत धनौती में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने में विकसित भारत संकल्प यात्रा मिल का पत्थर साबित होगा। 

सरकार के एजेंडे में नौजवान, किसान, गरीब एवं महिला सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब आम जनता को अपना कार्य करने के लिए सरकारी विभागों का चक्कर लगाना पड़ता था और आज सरकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता के दरवाजे पर आकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मोटे अनाजों को अपने आहार में हम सभी को शामिल करने की आवश्यकता है। भाजपा नेता डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में किसानों को समरसेबल पंपों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता देने का कार्य सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश आज दूध, गन्ना, चीनी, एथेनॉल, आलू, आम एवं आमला के उत्पादन में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बाईस जनवरी को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर हम सभी अपने घरों पर राम ज्योति जलाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृषि वैज्ञानिक डॉ रजनीश श्रीवास्तव,ए डी ओ आई एस बी राजेश कुमार, सुशील कुमार शाही, सुरेश तिवारी, विशंभर पांडेय, चन्द्र किशोर द्विवेदी, हरिकेश कुशवाहा, नितिन श्रीवास्तव,सुरज गुप्ता, ग्राम प्रधान छोटे लाल यादव, सचिव,आरकेस यादव, प्रदीप कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, केशव दूबे सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close