google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

घोसी हारने वाले चौहान अब बनेंगे एम एल सी ; दारा सिंह को बीजेपी ने और क्या दिया तोहफा? पढिए?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने दारा सिंह चौहान को विधान परिषद सीट उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है।

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले दारा सिंह को घोसी उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि सदन में बीजेपी की स्थिति को देखते हुए उनका एमएलसी बनना तय माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी में विधान परिषद की एक खाली सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 10 नामों पर चर्चा हुई थी। कोर कमेटी ने केंद्रीय नेतृव को कुछ नामों का सुझाव भेजा था। इस बैठक के बाद ही दारा सिंह के नाम को हरी झंडी मिली है।

नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है और रिजल्ट 30 को आएगा। दारा सिंह सपा के विधायक थे। हालांकि उन्होंने अखिलेश का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अमित शाह की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद हुए घोसी सीट पर उपचुनाव में उन्हें सुधाकर सिंह से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

दिनेश शर्मा के एमएलसी छोड़ राज्यसभा सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली थी। चर्चा इस बात की भी है कि चौहान को लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में भी जगह मिल सकती है।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close