google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसमलखनऊ

बारिशों वाली सुबह से प्रदेश के कई शहरों में सुबह की शुरुआत, कोहरे और धुंध से राहत लेकिन ठंड का प्रकोप जारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जोरदार ठंड का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह लखनऊ और आसपास के इलाकों में भींगी रही है। राजधानी में भोर करीब 3:30 बजे अचानक बादलों का असर बढ़ा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को यह बारिश की बूंदे किसी की तीर की तरह चुभती महसूस हुईं। बादलों के असर के कारण कोहरे और धुंध से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों का दावा है कि बादल छंटने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लोगों को गलन का अहसास होगा। 

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज मौसम शुष्क रहने का दावा किया गया है। हालांकि, नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कुछ इलाकों में इसका असर दिखने की उम्मीद है। 

लखनऊ में सुबह 7 बजे तक बादलों का असर दिखने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद हवा तेज होने के कारण बादलों का असर कुछ कम होगा। दोपहर तक हल्की धूप आ सकती है। लोगों को हल्की राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में घना कोहरा और कुछ जगहों पर ठंडा से अत्यंत ठंडा होने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में शीत दिन रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है। 

वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आस पास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में कोहरे का असर दिख रहा है। इन दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वर्ष 1998 में शहर में रिकॉर्ड 4 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। अभी सामान्य न्यूनतम तापमान से दो से तीन डिग्री कम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

यूपी के कई जिलों के कोहरे की चादर में लिपटे रहने का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में भी कोहरा पड़ने का अलर्ट है। साथ ही मेरठ, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, बागपत, मथुरा और हाथरस जिले में कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 

आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में कोहरा पड़ने की संभावना है।

हापुड़, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हाथरस, कासगंज, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली और उसके आसपास के क्षेत्र में भी शीत लहर चलने की उम्मीद है।

प्रदेश के कई हिस्सों में सीवियर कोल्ड डे

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों पर शीत दिवस (कोल्ड डे) से अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थितियां बनी रहीं। वहीं, कहीं-कहीं पर शीत लहर (कोल्ड वेव) की स्थिति भी परिलक्षित हुई। जहां 9.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ अलीगढ़ न सिर्फ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा है। रामपुर के इतिहास में जनवरी महीने का 7वां सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं 11.2 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा में जनवरी के इतिहास का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 11.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सुल्तानपुर के इतिहास में जनवरी महीने का तीसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close