google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 22 जनवरी को रामलला के स्वागत के लिए घर घर दीप प्रज्ज्वलित करने का किया आह्वान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विधानसभा सलेमपुर के लोहरा बभनौली में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। भाजपा के कार्यकाल में समाज के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहा है।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम अपने घर मे विराजमान होंगे। उस दिन सबके घरो में दीवाली मनाई जाएगी।

भाजपा अशोक पाण्डेय ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने आज देश की दशा एवम दिशा बदल दी। आज देश विकसित हो रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

आज गरीबो के लिए गम्भीर बीमारियों का ईलाज आयुष्मान कार्ड से हो रहा है।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की गई।

उक्त अवसर पर अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,रामेश्वर सिंह, अजय दूबे वत्स, प्रमोद सिंह, अनूप उपाध्याय, शमशुद्दीन अंसारी, लल्लन सिंह, अनिल चौबे, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close