google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

गोंडा‌। 8 मार्च 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोण्डा _इकाई गोण्डा के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय के परिसर में हुआ। अध्यक्षता रानी देबी पाल संचालन कुसुम तिवारी द्वारा किया गया।

सम्मेलन मे कुसुम तिवारी, खुशबू चौरसिया, रूबी, मून आदि सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन 26000 मिलना चाहिए।जिसके लिए संघर्ष की आवश्यकता है।

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला महामंत्री नीलम श्रीवासतव ने सेवानिवृत्त कार्यकत्री सहायिकाओं के लिए ग्रेच्युटी की मांग उठाईं।आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देबी ने आशा को सभी बिनदु पर कार्य करने के उपरान्त भुगतान की माग उठाई।

स्कीम वर्कर समन्वय समिति की मण्डल अध्यक्ष रानी देबी पाल ने सभी महिला कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाईं।सम्मेलन को सम्बोधित कर राज्य कर्मचारी महासंघ के मण्डल अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देश और प्रदेश की सरकार देश की आधी आबादी महिला को स्वाबलंबी बनाने का प्रयास करें। देश में आर्थिक आजादी अपने आप आ जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने वादा किया कि देश मे अगर इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनती है तो कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं द्वारा महाराजा देबी बक्श सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके विरोध प्रदर्शन कर थाली बजाया। न्यून्तम वेतन की मांग उठाई। 

मण्डल संयोजक दिलीप शुक्ला के नेतृत्व मे सात सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से कुसुम तिवारी , सुशीला मौर्या,निशा खातून, प्रीती मिश्रा, शान्ती देबी, नीलम आर्या, रानी देबी पाल,गिरजावती देबी, ममता तिवारी, ज्ञानवती देबी,रंजना मौर्या, गीता ,सीमा, कविता सिंह, निर्मला तिवारी, शान्ती देबी, मुन्नी सिंह, शाहिदा , अंजुम मालती, सुनिता, चन्दा, मनोरमा सिंह, कविता सिंह आदि उपस्थित रहे। 

111 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close