google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

विधायक निधि से बनने वाले 50 सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्य वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बंगरा बाजार में क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने क्षेत्रीय विधायक निधि से बनने वाले 50 सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्य वैदिक मंत्रोचार के बीच किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे अपना स्नेह और प्रेम दिया है उसे मैं क्षेत्र के विकास के रूप में ब्याज सहित वापस करने का कार्य करूंगा।

उन्होंने कहा कि भाटपार रानी को एक मॉडल विधानसभा के रूप में उत्तर प्रदेश के मानचित्र में स्थापित करने का मेरा सपना है जिसे आप लोगों के आशीर्वाद से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए मानदंड स्थापित हो रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा नए रोज नए-नए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

इसे भी पढें  महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, विभिन्न संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्का छत मुहैया कराने का कार्य कर सरकार के द्वारा किया जा रहा है। मोदी एवं योगी की सरकार ने गोरखपुर में एम्स एवं देवरिया में मेडिकल कार्य कॉलेज स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य की है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सच्चिदानंद शाही,सुरेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, शिवलोचन सिंह कुशवाहा, विशंभर पांडेय, राजेश तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय पटेल एवं संचालन भाजपा नेता संतोष पटेल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गा गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, संजय सिंह सैथवार, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण कुशवाहा, संजय गुप्ता, लालबाबू यादव, लालजी कुशवाहा, राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, पप्पू यादव, राम आशीष कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, राहुल सिंह, पवन कुशवाहा, नागेंद्र पासवान, विनोद कुशवाहा, अशोक वर्मा, राजेश कुशवाहा मौर्यवंशी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

97 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close