google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

देश की जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित: जयनाथ कुशवाहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सलेमपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बनकटा, मल्हना बनकटा विकासखंड के नवादा एवं पिपरा बघेल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उन लोगों ने अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

नवादा में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचने की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढें  डॉक्टर की हत्या या सामान्य मौत? गाड़ी में शव मिला, शराब और सिगरेट के पैकेट मिले, पुलिस जांच जारी

उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

बनकटा मिश्र में कार्यक्रम को संबोधित मुख्य अतिथि भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आ रही है।

भटनी विकासखंड के ग्राम पंचायत धरमखोर दूबे में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजकुमार शाही ने कहा कि सौभाग्य योजना के माध्यम से गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील कुमार शाही, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल शाही, संजय सिंह सैथवार, इन्दूभूषण कुशवाहा,पंकज शाही, विशंभर पांडेय, जितेंद्र जायसवाल,देवा मौर्या सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

78 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close