google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

कांग्रेस कमेटी की 130 लोगों की नई कार्यकारिणी घोषित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। चुनावी मुद्दों के साथ जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन पर भी मंथन चल रहा है। इसी क्रम में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले यूपी को लेकर कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। इसमें 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 85 सचिव के नामों की घोषणा की गई है।

इस कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी तरजीह दी गई है। इसके अलावा सरिता पटेल को महासचिव और अर्चना राठौर, पूर्वी वर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए कुल तीन महिलाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस नई कार्यकारिणी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

इन्हें मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने सोहिल अंसारी, विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, संजीव दरियाबादी, आलोक प्रसाद और शरद मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही राहुल राय, राघवेंद्र सिंह, पं. राज कुमार रावत, मनीष मिश्रा, सुशील पासी, विदित चौधरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, केशव चंद यादव, रिजवान कुरैशी, दिनेश कुमार सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  लालच ने बना दिया दरिंदा: अपने ही भाई की हत्या कर दी सिर्फ पैसों के लिए

बनाए गए महासचिव

वहीं अनिल यादव, विवेकानन्द पाठक, राहुल रिछारिया, अंशू तिवारी, जेपी. पाल, सरिता पटेल, देवेन्द्र सिंह, मुकुंद तिवारी और मनीन्द्र मिश्रा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयकरन वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, राम किशुन पटेल, योगेन्द्र मिश्रा, सैफ अली नकवी, अभिमन्यु सिंह और सुभाष पाल को भी महासचिव बनाया गया है। कुमुद गंगवार, ओमवीर यादव, कनिष्क पाण्डेय, परवेज अहमद छर्रा, कौशलेन्द्र यादव, मुकेश धनगर, सुबोध शर्मा, सचिन चौधरी और तुक्कीमल खटिक को भी महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।

मनोज गौतम, अमरेन्द्र मल्ल और अवधेश सिंह बने महासचिव

इसके साथ ही बिजेन्द्र यादव, अहमद हमीद कौकब, सुशान्त गोयल, मनोज गौतम, अमरेन्द्र मल्ल, अवधेश सिंह और अरशद खुर्शिद के अलावा पूर्व विधायक राकेश राठौर, तनुज पुनिया, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, ओम प्रकाश ओझा, प्रकाश प्रधान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं करम चन्द बिन्द, सत्यवीर सिंह, फरहान वारसी, अर्जुन पासी, राकेश मौर्य, इमरान खान, बिजेन्द्र मिश्रा, पंकज सोनकर और अरूण विद्यार्थी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फसाहत हुसैन बाबू, जितेन्द्र पासवान, राजेश साहनी, जितेन्द्र कश्यप, प्रकाश निधि गर्ग, अनूप वर्मा, धर्मेन्द्र लोधी, रजनी सिंह, अखिलेश शर्मा और राजेश जीवन वाल्मीकि को भी सचिव बनाया गया है।

आरिफ अब्दुल्लाह, मिथुन त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं कांग्रेस नेता ईश्वर दयाल पासवान, अर्चना राठौर, विनीत पराशर वाल्मीकि, तनवीर सफदर, सिकन्दर वाल्मीकि, अजीत यादव, पुरुषोत्तम नागर, राहत खलिल और मुदस्सिर जमां को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरिफ अब्दुल्लाह, मिथुन त्यागी, पंकज तेजानिया, अनीस रिसाल अंसारी, अशोक सैनी, सुखराज चौधरी, योगी जाटव, देव रंजन नागर, रेहान पाशा, विशाल वशिष्ठ, रंजन शर्मा, अनीस खान और नादिर सलीम भी सचिव बने हैं। अनिल भारती, मनोज यादव, मसूद अंसारी, दिलीप निषाद, सच्चिदानंद पांडे, संतोष कटाई, कैलाश चौहान और आनन्द राय को भी सचिव बनाया गया है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  घूस नहीं दिया तो अधिकारियों ने जमकर कर दी पिटाई…ARTO की दादागिरी सबको चौंका रही

सुभाष राजवंशी, संजीव पांडेय भी बने सचिव

इसके अलावा ज्ञानेन्द्र पांडेय मिन्टू, सुरेश चन्द साहनी, अमर पासवान, डा. शहजाद आलम, राना शिवम सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, अतुल सिंह और त्रिलोकी नाथ तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में बलराम गुप्ता, फिरोज खान, पूर्वी वर्मा, आदर्श पटेल, सुभाष राजवंशी, संजीव पाण्डेय, भगवान दास कोरी, मनीराम कुशवाहा, राजीव लोचन निषाद को सचिव बनाया गया है। साथ ही कांग्रेस नेता संतराम नीलांचल, मो. राशिद, हरदीप निषाद, अनुज मिश्रा, राहुल राय प्रजापति, बृजराज अहिरवार, बलवन्त सिंह राजपूत, प्रेम नारायण पाल, सागर सिंह और अशोक निषाद को भी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close