google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भाजपाइयों ने गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन ; खिलाया चारा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर कसया रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम किया गया।

किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने गायों के पूजन के साथ उनको चारा खिलाकर उनकी आरती उतारी।

इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा वेदों के अनुसार गाय के शरीर मे सभी देवी-देवताओं का वास होता है, गौ सेवा पृथ्वी पर सबसे पुण्य का कार्य है, गाय मानव को जीवन प्रदान करने वाली है।गौ सेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है। इसलिए गो वंश का संरक्षण और संवर्द्धन के लिये हम सभी को प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।इससे किसानों को बहुत लाभ मिलेगा।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि गाय किसानों के लिये अत्यंत उपयोगी है, इसके संरक्षण से कई प्रकार के लाभ है।भाजपा की सरकार ने गौ संरक्षण और सेवा के लिये जगह-जगह गौशाला बनवायी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, प्रिन्स शर्मा, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, रमेश प्रसाद, राकेश, घनश्याम उपस्थित रहे।

143 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close