google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

दिन में गिरते तापमान ने बढाया सर्दी का सितम, पढ़िए आपके इलाके में कैसा है मौसम का मिज़ाज

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और कई हिस्सों में बादल छाए रहने की वजह से मौसम में नमी बढ़ने के साथ ही ठंडक में भी इजाफा हुआ है।

नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13 ℃ दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके साथ ही मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.7 ℃ और अधिकतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग की माने तो आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3℃ की कमी आ सकती है। जिससे रात के समय ठंडक बढ़ सकती है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो लोग सिंतबर और अक्टूबर के महीने में रात में सोने के समय AC या कूलर का इस्तेमाल कर रहे थे वो लोग नवंबर की शुरुआत से ही पंखे के रेगुलेटर पर कंट्रोल रखे हुए है। ऐसे ही अब आने वाले कुछ ही दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3℃ की कमी आने से रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 नवंबर के दौरान प्रदेश के उत्तरी एवं संलग्न मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होकर आगे बढ़ने के साथ ही 12 नवम्बर से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने तथा बादलों के छंटने से होने के कारण रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही सतही स्तर पर आने वाली ठण्डी उत्तरी- पश्चिमी यानी पछुआ हवाओं के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज़्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close