google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

जी एम एकेडमी में मनाया गया हिंदी दिवस ; विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज हिंदी दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे और उनके अध्यापक,अध्यापिकाओं के मध्य विचारों की अभिव्यक्ति, भाषण, कविता वाचन आदि के द्वारा हुआ।

हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि हिंदी भाषा ही नहीं, अपितु प्रत्येक भारतीय की आत्मा है। हिंदी वह भाषा है जो हमारे संस्कारों को एक धागे में पिरोती है। हिंदी हमारी आन, मान, शान, जान और पहचान है। हमे अपनी राजभाषा हिंदी पर अभिमान है। हिंदी हम सभी भारतवासियों की अभिव्यक्ति का एक सहज, सरल और मनोनुकूल माध्यम है। हमे अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व है।

हिंदी दिवस पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक और विभिन्न विचारों वाले भाषण प्रस्तुत किए।

बच्चों ने मातृ भाषा हिंदी के इतिहास, विकास, महत्व और आज की वर्तमान स्थिति पर बड़े ही रोचक ढंग से प्रकाश डाला।

इसे भी पढें  पराक्रम दिवस ; नेताजी की जयंती पर बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति और मानव श्रृंखला के दौरान अनुशासन की चर्चा VEDIO

निर्णायक मंडल के सदस्य और हिंदी के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्र और सीमा पांडेय तथा प्राथमिक कक्षाओं की हिंदी अध्यापिका भारती सिंह एवं प्राथमिक शैक्षणिक कोऑर्डिनेटर श्वेता राज के निर्णय के अनुसार क्रमशः पहली से आठवीं कक्षा तक के प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राएं जिसमे प्रगति, स्तुति, दृश्या, विराट, अयान, अनुष्का, रितेश और स्वरित् को विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के सभी हिंदी शिक्षक शिक्षिकाओं, जिसमे ज्ञानेंद्र मिश्र, सीमा पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, भारती सिंह, आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, वी वी सहदेव, वी एस पांडेय, संदीप कुमार, श्वेता तिवारी, अनीता गुप्ता, साक्षी उपाध्याय, विकास विश्वकर्मा, पी एच मिश्र, पुरंजय, अमूल्य, पंकज, विभूषिका आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अखिलेश कुमार यादव ने किया।

95 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close