google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

‘वर्तमान समय में गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता’ विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

सोनूघाट, देवरिया : नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के द्वारा विकास खण्ड लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में सोनूघाट गोपलापुर में स्थित ए0 पी0 एस0 डिग्री कॉलेज में राष्ट्र भाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की व्यापकता और उत्थान विषयक संगोष्ठी, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विनोद सिंह के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य विनोद सिंह ने कहा कि हिंदी से हमे उतना ही प्रेम है जितना अपनी मां से है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ0 राकेश उपाध्याय ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हिंदी ही एक मातृभाषा है जो सबको जोड़कर रखने की क्षमता रखती है।

भाषण प्रतियोगिता में राज सिंह, गौरव शर्मा, भानु प्रताप, प्रकाश मिश्र, खुशबू गुप्ता, अनुष्का गोंड, पूजा गुप्ता, प्रिती गुप्ता, संजना यादव, पूजा यादव, स्नेहलता ने प्रतिभाग करते हुए राष्ट्र भाषा हिंदी पर अपने विचारो को प्रकट किए।

*राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आगामी 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्र भारत के दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देश की संसद में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम व वर्तमान समय में गांधीवादी की प्रासंगिकता विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जनपद देवरिया के युवा/युवतियां प्रतिभाग कर सकते है। प्रतिभागी की आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 से 29 वर्ष के मध्य होना चाहिए। प्रतिभागी युवाओं को उक्त विषय पर 03 मिनट का विडियो बनाकर ने0 यु0 के0 कार्यालय की ई0 मेल आई0 डी0 nykdeoria@gmail.com पर ई0 मेल कर सकते है या 9116211244 पर 15 सितंबर 2023 की सायं बजे तक भेज सकते है। 15 सितंबर 2023 की सायं 05 बजे के बाद भेजे गए वीडियो किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जायेंगे। साथ ही प्रतिभागियों को निर्देशित किया जाता है कि वीडियो भेजते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाईल नम्बर व पता अवश्य भेजें।

उक्त अवसर पर विनोद कुमार तिवारी, आशुतोष मिश्र, दीपक विश्वकर्मा, योगेंद्र पाण्डेय,दिलीप कुशवाहा, महेश राजभर, पुष्पा मौर्या, अभिषेक मिश्रा, पवन कुशवाहा, नवीन यादव समेत अनेक छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close