google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

भाटपाररानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि सूबे की सभी सहकारी समितियां हाईटेक होने जा रही है। साधन सहकारी समितियों में सदस्यता महाअभियान एक से तीस सितंबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1 सितंबर को लखनऊ स्थित अपनी निजी आवाज से किया हैं। बी-पैक्स सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिये ऑनलाइन पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1800212884444 का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के साधन सहकारी समितियों में 7,500 रुपए फर्टिलाइजर आदि की खरीद के लिये क्रेडिट लिमिट को बढाकर 10 लाख रुपए किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

उक्त बातें पंडित तिवारी रविवार को सुजीपुर स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, उन्होंने कहा सरकार की इस योजना से देश के नौजवान, किसान, मजदूर, महिला, पुरुष सभी लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। पूरे प्रदेश में सहकारी बैंकों की नई शाखाएँ खोलने के लिये खाका तैयार कराने हेतु सहकारिता विभाग को निर्दशित किया गया है।पैक्स के माध्यम से 300 से अधिक ई-सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके माध्यम से कृषि एवं कृषि व्यवसाय में अल्पकालिक ऋण दिया जाएगा।

कृषि संबंधित सभी आवश्यक वस्तुएँ जैसे- बीज, खाद, यंत्र, कीटनाशक औषधि उपलब्ध कराया जाएगा। पैक्स के माध्यम से सदस्यों को कृषि उद्योग, कृषि उपज एवं कुटीर उद्योग और रोजमर्रा की चीज़ों को विक्रय कराने का प्रबंध किया जाएगा। बी-पैक्स का अर्थ साधन सहकारी अभियान से है। बी-पैक्स अर्थात साधन सहकारी अभियान, सहकारी समिति का अभिन्न हिस्सा हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न अवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

साधन सहकारी समिति सुजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित तिवारी की अध्यक्ष में चलाए गए सदस्यता महा अभियान में भारी संख्या में लोगों ने सदस्यता ली। जिसमें प्रमुख रूप से साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष व्यास तिवारी ,ग्राम प्रधान वाल्मीकि प्रसाद, डेलीगेट जय गोविंद सिंह, परशुराम तिवारी ,शशांक तिवारी, ध्रुव देव चौहान ,योगेंद्र तिवारी, योगेंद्र यादव, राम बच्चन, कुंदन सिंह, शुभंजय सिंह किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री, संजय तिवारी,आदि लोग उपस्थित रहे है।

सदस्यता अभियान का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल ने किया।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close