google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आज का मुद्दा

ये मूर्ख लोग हैं, ये जानबूझकर हिंदू समाज को अपमानित करने का…. पढ़िए क्या क्या कहा बृजभूषण शरण सिंह ने 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

देश में इन दिनों उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस मामले में भाजपा सांसद ब्रजभुषण शरण सिंह का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक फैशन चल रहा है। जो हिंदू देवी देवताओं को गाली दें वो सेक्यूलर नेता है। अब एक नया चलन सामने आया है। अब उन्होंने सनातन को गाली देना शुरू कर दिया है। उनको सतयुग, द्वापर और त्रेता युग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये मूर्ख लोग है। ये जानबूझकर हिंदू समाज को अपमानित करने का यह नया तरीका निकाला गया है।

यह कहा था उदयनिधि ने

बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को चेन्नई के एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि ‘सनातन धर्म’ समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, मलेरिया और डेंगू और मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।

इसे भी पढें  भीषण हादसा में बाइक सवार की पत्नी की मौत,  बाल - बाल बचा पति

उदयनिधि के इस बयान पर भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने उदयनिधि की तुलना राहुल गांधी से करते हुए कहा कि वे दक्षिण भारत के पप्पू हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने उन्हें भारत का हिटलर तक बता दिया था।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म का पालन करने वाली 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहारष् का आह्वान किया था। हालांकि उदयनिधि ने उनके आरोप को खारिज कर दिया।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close