google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

अयोध्या में राम जन्मभूमि का ताला खुलवाने और शिलान्यास के बाद कांग्रेस क्यों पीछे हटी? इसकी बड़ी वजह बताई बृजभूषण ने

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को डैमेज कर दिया। दोनों के एक साथ खाना बनाने की बात पर कहा कि खीर नहीं राहुल के हाथों मीट बनवाकर डैमेज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राम जन्मभूमि का ताला खोला गया। शिलान्यास हुआ। उसके बाद कांग्रेस क्यों पीछे हट गई।

यूपी के गोंडा जिले के एक निजी विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। गोंडा में विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री से शीघ्र ही बात करूंगा। G20 के आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया। क्या इसका नाम बदलने के लिए संसद के विशेष सत्र में अध्यादेश भी लाया जा सकता है। इस पर कुछ भी बोलने से बीजेपी सांसद ने इंकार कर दिया।

 केजरीवाल के वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। देश में वन नेशन वन एजुकेशन, वन नेशन वन उपचार के सवाल पर कहा कि देश में वन नेशन वन वोट भी होना चाहिए। जिस दिन यह लागू हो जाएगा। केजरीवाल की उसे दिन विदाई हो जाएगी। एक देश एक चुनाव से केजरीवाल घबरा गए हैं। सबसे ज्यादा परेशान है कि सभी लोग अपने प्रदेश में वोट डालेंगे। ऐसा हो जाने पर सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली पर पड़ेगा। 

हिंदू धर्म में महिलाओं को गुलाम बनाए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में देवी जी की 9 दिन पूजा होती है। किसी और धर्म में होती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है। जिसमें देवी की 9 दिन पूजा की जाती है।

विचारों की लड़ाई चलती रहेगी, सनातन रहेगा, और हिंदू धर्म रहेगा

प्रेम खड़गे का बयान हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि एक बीमारी की तरह है। इस पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है। इस पर क्या कहा जाए। जब से सृष्टि बनी है। तब से विचारों की लड़ाई चल रही है। यह चलती रहेगी। लेकिन सनातन रहेगा। और हिंदू धर्म रहेगा। 

इस देश में सनातन और हिंदू धर्म को गाली देने का मतलब है। आप आप सेकुलर है। वह लोग देश के अच्छे सेवक माने जाते हैं। जो देवी देवताओं को गाली दें। सनातन धर्म पर सवाल उठाएं। कांग्रेस हमेशा ऐसे तत्वों का सम्मान करती रही है।

देखिए राम जन्मभूमि का ताला किसने खुलवाया? शिलान्यास किसने कराया। उसे समय कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन बाद में पीछे हट गई। उनको लगता है कि हम राम की बात करेंगे। सनातन की बात करेंगे। तो कहीं एक वर्ग नाराज ना हो जाए। वोट की राजनीति के कारण पीछे हट गई। जब चुनाव आता है। तब कहते हैं। हम भी हनुमान के भक्त हैं। मंदिर- मंदिर जाने लगते हैं।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close