google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सोहनाग धाम को दिया जाएगा पौराणिक स्वरूप : डीएम ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद कहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया,  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज पौराणिक धार्मिक स्थल सोहनाग धाम में पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रही निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोहनाग धाम को लोक श्रद्धा के अनुरूप पैराणिक स्वरूप दिया जाएगा। यह जन आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन विभाग द्वारा भगवान परशुराम मंदिर परिसर का विकास एवं सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 5.23 करोड़ रुपये की लागत से श्री परशुराम मंदिर तपोस्थली, सोहनाग धाम का विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत सरोवर के चारों ओर घाट का निर्माण, कथा मंडप एवं चेंज रूम, फ़साड लाइटिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, हॉर्टिकल्चर एवं प्लांटेशन, भव्य प्रवेश द्वार, सीटिंग बेंच सहित कई कार्य किया जा रहा है। मौके पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा भी की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से मंदिर क्षेत्र के विकास के संबन्ध में विस्तृत चर्चा भी की। पुजारी श्रीनारायण पांडेय ने मंदिर की ऐतिहासिकता एवं धार्मिक महत्व के विषय में जानकारी दी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालेपुर 2-1 से परासिया मिश्र को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा

जिलाधिकारी ने एसडीएम सलेमपुर को सरोवर के आसपास के स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान पर्यटन सूचनाधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

125 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close