google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अलवर

‘मैं अकेली हूं, कुछ देर मुझसे बात करोगे’… प्यार के इस आमंत्रण में कितना जोखिम है? चौंक जाएंगे जानकर

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
89 पाठकों ने अब तक पढा

आनंद शर्मा की रिपोर्ट 

अलवर : राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में ठगी करने वाली एक महिला और पति को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब तक गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में गिरफ्तार महिला लोगों को मीठी-मीठी बातों में फंसा कर उन्हें होटल बुलाती। उसके बाद बदनाम करने की धमकी देखकर उनसे रुपए ऐंठती थी। इस प्रकरण में उसका पति भी उसका सहयोग करता था।

हैरान कर देने वाले इस मामले में अलवर की अकबर थाना पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश की। इस मामले में पुलिस ने लोगों को फसाने वाली महिला अनीता और उसके पति पूनिया राम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुनखर थाना मालाखेड़ा के रहने वाले हैं।

इस मामले में अनीता अनजान लोगों को मोबाइल पर प्यार भरी बातें करके उन्हें अपनी जान में फंसाती थी। इसके बाद होटल में बुलाकर पीड़ित से रुपए ऐंठती थी। बाद में पति से उसे व्यक्ति का अपहरण भी करवा लेती।

शिकार को फंसा कर मोटी रकम वसूलते थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य शिकार को पूरी तरह से अपने जाल में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूल थे। यदि कोई पीड़ित रुपए नहीं देता तो, महिला उसे रेप की केस में फंसा कर बदनाम करने की धमकी देती। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अनीता लोगों को फोन पर प्यार भरी बातें करने कर उन्हें अपनी जाल में फंसाती। उन्हें फोन पर कहती ‘मैं अकेली हूं आप मुझसे कुछ समय बात कर सकते हैं।’ ऐसा झांसा देकर प्यार मोहब्बत की बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद लोगों को मिलने के लिए होटल बुलाती।

गैंग के सदस्य पीड़ित का कर लेते थे अपहरण

पुलिस ने बताया कि महिला अनीता लोगों को फोन पर फंसा कर उन्हें मिलने के लिए होटल बुलाती। इस दौरान उनकी गैंग के सदस्य होटल के आसपास छुपकर रहते। होटल में जब पीड़ित महिला को पैसे देने से मना कर देता तो, उसके बाद महिला उसे रेप के मामले में फंसाने की धमकी देती। बाद में जब कोई पीड़ित होटल से बाहर निकलता तो, गैंग के सदस्य उसका अपहरण कर लेते और उसके साथ मारपीट कर जबरन पैसे खाते में ट्रांसफर कर लेते थे।

इस मामले में पुलिस ने गैंग से दो युवकों को करीब ढाई सौ किलोमीटर पीछा कर जंगल से छुड़वाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close