google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अलवर

सरहद पार इश्क़ फरमाने वाली अंजू अब लेगी तलाक? वीडियो ?देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट

राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू पाकिस्तान जाने के बाद से लगातार सुर्खियों में है। अंजू ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर अपना नाम फातिमा कर लिया।

कुछ दिन पहले वह पाकिस्तान से वापस भारत लौटी है। भारत लौटने के बाद उसने अपने पहले पति अरविंद से तलाक मांगा है, लेकिन अरविंद ने तलाक के दस्तावेजों पर साइन करने से इनकार कर दिया है। अब इस पर अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘अंजू को लेकर काफी परेशान हूं’

नसरुल्लाह ने कहा कि अंजूजब अरविंद के साथ नहीं रहना चाहती तो वह उसे क्यों नहीं तलाक दे रहा है। इसे लेकर मैं काफी परेशान हूं। मैं भारत आने के लिए एक-दो दिन में वीजा के लिए दूतावास में आवेदन करूंगा। वहीं, अंजू के प्रेग्नेंट होने की अटकलों पर उसने कहा कि अगर वह प्रेग्नेंट होती तो उसे पाकिस्तान से नहीं भेजता। अंजू हिंदुस्तान में अकेले पड़ गई है। मुझे उसकी हमेशा फिक्र रहती है।

अरविंद से तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंची अंजू

बता दें कि नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद अंजू ने अपने पहले पति अरविंद से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अंजू उर्फ फातिमा ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह अपने बच्चों के लिए वापस भारत आई है। वह कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।

बच्चों को लेकर अंजू और अरविंद में होती है बातचीत

अंजू और अरविंद के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की 15 साल की है और लड़का 6 साल का है।

अंजू के खिलाफ अरविंद ने अलवर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि अंजू ने बिना तलाक दिए नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। अंजू और अरविंद के बीच अब बातचीत केवल बच्चों को लेकर हो रही है।

121 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close