google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

नफ़रत मे अपनों का खून ; बहन ने बहन को गोली दागी तो जीजा ने साले की गर्दन में कैंची घोंपी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
84 पाठकों ने अब तक पढा

परवेज अंसारी की रिपोर्ट 

दिल्ली में दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अपनों ने ही अपनों का खून बहाया। दोनों घटनाएं नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दो इलाकों की हैं।

एक मामले में बहन ने ही बहन पर गोली चाली दी। जबकि दूसरे में जीजा ने अपने साले की गर्दन में कैंची घोंप दी। दोनों थानों की पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है, वहीं युवक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। दोनों मामलों में रिश्तों में आई नफरत के चलते वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ है।

बहन ने बहन पर चला दी गोली

पुलिस सूत्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे शास्त्री पार्क पुलिस को बुलंद मस्जिद के पास एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। 20 वर्षीय शबनम (बदला हुआ नाम) ने अस्पताल में बयान दिया। उसने कहा कि पति कई दिन से बीमार है और अस्पताल में एडमिट है। इसलिए शास्त्री पार्क में ही वह अपनी बड़ी बहन के घर रह रही है। कल शाम वह घर पर ही थी। उसी दौरान उसकी दूसरी बड़ी बहन वहां पहुंची और छाती से देसी पिस्टल निकालकर शबनम पर गोली चला दी। शबनम के चेहरे पर गोली के छर्रे लगे। इसके बाद बहन ने शबनम के सिर पर पिस्टल के बट से कई वार किए। आसपास मौजूद महिलाओं ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए।

जांच में पुलिस को पता चला है कि शबनम का अपनी बड़ी बहन (गोली चलाने वाली) के पति के साथ अफेयर चल रहा है। इसी नफरत में महिला ने बहन पर गोली चलाई।

जीजा ने साले के गले में घोंपी कैंची

खजूरी खास पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे श्री राम कॉलोनी से सूचना मिली थी कि एक युवक के गले में कैंची घोंप दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल इदरीस (25) को अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने इदरीस के छोटे भाई अकबर के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर का आरोप है कि उसका जीजा कोई काम नहीं करता। उनकी बहन को परेशान करता है। इसी कारण वह उसे समझाने आए थे। उसी दौरान गुस्से में आकर शमशाद ने पास में रखी कैंची उठाकर इदरीस की गर्दन में घोंप दी।

वहीं शमशाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शरीर से कमजोर है। उसके साले अक्सर उसके घर आते थे और मारपीट करके चले जाते थे। इस नफरत में कल उसे मौका मिला तो उसने उसके गले में कैंची घोंप दी। यही नहीं आरोपी का यह भी कहना है कि उसे इस बात का अफसोस है कि घायल मरा नहीं।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close