google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अंबालाकरनाल

14 वर्षीय किशोरी के साथ 5 घंटे तक दरिंदगी की मौलाना ने…पूरी खबर आपको चौंका देगी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
99 पाठकों ने अब तक पढा

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

हरियाणा के करनाल की एक 14 वर्षीय किशोरी ने पढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश के शामली स्थित मदरसे में दाखिला लिया था। नामांकन के बाद 10 दिन तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद बच्ची पर मौलाना की नीयत खराब हो गई।

मौलाना रोज उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर उसकी पिटाई करने लगा। यही नहीं, एक दिन मौलाना ने किशोरी को पकड़ लिया और 5 घंटे तक उसके साथ बलात्कार किया। 

किशोरी के साथ हो रही बर्बरता की खबर जैसे-तैसे करनाल के बाल कल्याण समिति तक पहुँची। काफी जद्दोजहद के बाद किशोरी को मौलाना के चंगुल से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मौलाना किशोरी को मदरसे से बाहर निकलने नहीं देता था। एक रिपोर्ट के अनुसार, शामली के गढ़ी पुख्ता में यह मदरसा है। पीड़ित किशोरी यहाँ 20 जून 2023 से आई थी। 10 दिन तो सब कुछ सही गुजरे थे, मगर इसके बाद मौलाना की नीयत ख़राब हो गई और वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर मौलाना किशोरी को पीटता था।

समाचार दर्पण 24 के विशाल टीम का हिस्सा आप भी बनें अपने क्षेत्र की समस्याओं और अपने विचारों को जन जन तक पहुंचाएं, क्लिक करें 

एक दिन मौलाना ने पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और 5 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी कहने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसका एक वीडियो वायरल होने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद करनाल की बाल कल्याण समिति हरकत में आई और बच्ची को लेकर करनाल वापस आ गई। बाल कल्याण विभाग की सूचना के बाद करनाल पुलिस ने मामले के संबंध में जीरो FIR दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी ने बताया है कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद FIR दर्ज कर उसे शामली ट्रांसफर कर दिया गया है

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close