असंध नगरपालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कटारिया भाजपा मे शामिल

77 पाठकों ने अब तक पढा

राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

करनाल । गत दिवस सम्पन्न हुए नगरपालिका असंध के नवनिर्वाचित निर्दलीय अध्यक्ष सतीश कटारिया ने भाजपा की जनकल्याण कारी नीतियों पर आस्था जताते हुए भाजपा मे शामिल होने की घोषणा की।

सतीश कटारिया ने अपने साथियों सहित माल रोड स्थित भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन हितैषी नीतियों व उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्होंने भाजपा मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा मे आने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर योगेंद्र राणा ने सतीश कटारिया के भाजपा मे शामिल होने पर उनको शुभकामनाएँ देते हुए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सतीश कटारिया पार्टी की रीति नीति को समझते हुए पार्टी को आगे बढाने का कार्य करेंगे और इसके साथ ही वह चुनाव मे जनता से किये वायदों को पूरा करने में खरा उतरेंगे।

जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, सुमेर चंद कंबोज, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार,आईटी सेल प्रमुख विकास कथूरिया, कार्यालय प्रमुख श्याम बत्रा, गढ़ी बीरबल मंडल अध्यक्ष अमित कंबोज निसिंग मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, असंध मंडल अध्यक्ष रामअवतार जिंदल, असंध मंडल महामंत्री विनय राणा, असंध मंडल प्रभारी दीपक शर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह चौहान, डा. बूटी राम एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर सतीश कश्यप मौजूद रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top