google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

एक पौधा……अमर शहीदों के नाम ! ग्राम पंचायत महुजा में वृहद वृक्षारोपण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वधान में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को लार क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुजा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत अमर शहीदों की स्मृति में पौधा रोपण का कार्य केन्द्र के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता व नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्र की उपस्थिति प्रमुख रही।

नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्र ने कहा कि 03 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 यह वही तारीख है जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तानी सेना को हराया था। भारतीय जवानों ने इस युद्ध में अपने खून का आखरी कतरा देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया था इन जबाजो के शौर्य की कहानियां आज भी हमे गर्व महसूस करवाती है।

राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर सती माता स्थान के समीप एक पौधा अमर शहीदों की स्मृति में रोपित कर उन्हे संरक्षित करते हुए पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान अंकित सिंह गोलू, विपुल पाण्डेय, अभिषेक कुशवाहा मौजूद रहें।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close