google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कारगिल दिवस पर रेडक्रॉस एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने वाली रेडक्रॉस एम्बुलेंस का लोकार्पण आज कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई दिन बुधवार)के अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:30 किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह जी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह एवं डॉ0 राजेश झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ0 मिथिलेश सिंह, नागेंद्र सिंह जी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रोहित सिंह ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस एंबुलेंस के उद्घाटन के पश्चात माननीय जिलाधिकारी महोदय ने एंबुलेंस का निरीक्षण किया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही से एम्बुलेंस के विषय में जानकारी प्राप्त की। अखिलेन्द्र शाही जी ने उन्हें एम्बुलेंस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई और बताया कि इस एम्बुलेंस को नगर पालिका परिषद देवरिया के सहयोग से चलाया जाएगा।उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नगर पालिका देवरिया परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर निवासियों को इस एंबुलेंस की सेवा निःशुल्क दी जाएगी।

नगरपालिका क्षेत्र से बाहर जाने पर तेल का शुल्क देय होगा।

जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह ने एंबुलेंस सेवा के प्रारंभ के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य रवि कांत मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवाल, सुमित मिश्रा, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, डॉक्टर संजय गुप्ता, गिरजेश मिश्रा, साहू विशाल कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, देवव्रत पाण्डेय, रमेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close