google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर देहात

सुहागरात को नशे में चूर दुल्हा पंहुचा तो दुल्हन हुई नाराज, हुआ तकरार और फिर जो हुआ उसकी कल्पना नहीं थी किसी को

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
83 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर देहात: शादी के बाद विदा होकर हजारों सपने लिए ससुराल पहुंची दुल्हन को उस वक्त बड़ा सदमा लगा जब उसका पति सुहाराग को शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। दुल्हन ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। दुल्हन के भाई रविवार को चौथी लेकर चले गए। सोमवार को युवक फिर ससुराल पहुंचा और पत्नी को लेकर आ गया। मंगलवार को नई नवेली दुल्हन का शव घर के पास पेड़ से चुनरी के सहारे लटका मिला।

तिश्ती रसूलाबाद के सूरज की शादी सात जून को क्षेत्र के ही पूरनपुर गांव में रीना (20) के साथ हुई थी। धूमधाम से शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। घर में हंसी मजाक का माहौल था, लेकिन दुल्हन को उस वक्त बड़ा सदमा लगा जब उसका पति सुहागरात को शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। रात में ही दोनों के बीच विवाद हुआ।

दुल्हने ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों व परिवार वालों ने सामंजस्य बैठाने की बात कह दोनों को समझा कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद रविवार को मायके वाले आए और चौथी लेकर चले गए। इसके दूसरे ही दिन सूरज ससुराल पहुंचा और अपनी गलती मानते हुए पत्नी को विदा कराकर ले आया। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास ही एक पेड़ से चुनरी के सहारे लटका मिला।

नई नवेली दुल्हन का शव लटका देख लग गई भीड़

पेड़ से चुनरी के सहारे नई नवेली दुल्हन का शव लटका देख लोग रुक गए। दोनों हाथों में लगी मेंहदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। मृतका के ससुर दिनेश राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने छानबीन की। फॉंरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एकलौती बहन की मौत पर बिलखते रहे भाई

रीना के पिता नाथूराम की मौत करीब 15 साल पहले हो गई थी। बचपन में पिता की मौत होने पर रीना घर में तीनों भाइयों की दुलारी थी। धूमधाम से शादी करने के छह दिन बाद ही बहन की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई शिव सिंह, बबलू और राजू शव से लिपट कर बिलखते रहे।

चाचा ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के चाचा रामबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद ही मृतका का पति सूरज सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर धमका रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरज का शराब का लती है उसने मारपीट कर हत्या कर दी है। इसके बाद शव लटका दिया है। सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई होगी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close