google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

कभी नरम-गरम अब उमस भरी गर्मी का पीड़ा दायक एहसास ; मौसम की सख्त मिजाजी ने पढ़िए क्या हाल बना दिया 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर अब सवाल किए जाने लगे हैं। झमाझम बारिश की शुरुआत कब से होगी? यह सवाल सबसे अधिक हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के दावों को मानें तो जून में भी मई की तरह कुछ दिनों के अंतराल पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस कारण हल्की बारिश का असर दिखता रहेगा। इससे लोगों की मॉनसूनी बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के दावों के मुताबिक, इस साल जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में मॉनसून का आगमन हो सकता है। अमूमन 15 जून के बाद मॉनसून का आगमन होता रहा है। मॉनसून में देरी के कारण को लोगों को चुभती- जलती गर्मी का असर लगातार झेलना पड़ेगा। हालांकि, हल्की बारिश के कारण इससे राहत मिलती रहेगी।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से ही लोगों को धूप और उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। धूप निकलने के साथ ही गर्मी लगना शुरू हो जाता है। राजधानी में हल्के बादलों और सुबह में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को राहत मिल रही है। दिन बढ़ने के साथ गर्मी और उमस दोनों में वृद्धि होगी। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमा 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा- गाजियाबाद में बादलों का असर

इसे भी पढें  अभी और झुलसाएगी ये गर्मी, प्रदेश में इस तारीख से रिमझिम फुहारें देगी राहत

नोएडा और गाजियाबाद में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हुई बारिश का असर अभी भी दिख रहा है। बादलों की आवाजाही सुबह में दिख रही है। नोएडा में 5 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत दे रही है। हवाओं और बादल के असर के कारण अधिकतम तापमान के 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गाजियाबाद में भी इसी प्रकार का तापमान रह सकता है। कुछ इलाकों में लोकल सिस्टम बनने की वजह से छिटपुट बारिश के आसार हैं।

पूर्वांचल में उमस वाली गर्मी

पूर्वांचल में उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। इस इलाके में बारिश की संभावना अभी बनती नहीं दिख रही है। गोरखपुर में तो शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। सुबह में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा भी राहत नहीं दे रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसे भी पढें  बाबा रामदेव ने लखनऊ मेट्रो की तारीफ तो अखिलेश यादव ने क्या कहा? पढ़िए इस खबर को और वीडियो ? देखिए

वाराणसी में भी गर्मी काफी बढ़ी हुई है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को राहत मिलती दिख रही है। हालांकि, दिन में धूप के असर से तापमान और उमस दोनों में वृद्धि होगी। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close