google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि लापता ; अधिकारियों ने लिखा संज्ञान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मलिक यादव की रिपोर्ट 

राजधानी लखनऊ की सरोजिनी नगर तहसील क्षेत्र में लगातार सरकारी राजस्व विभाग सम्पत्तियो पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन के अधिकारियों पर लगातार सवालिया निशान उठने के बाबजूद अधिकारी मौन क्यों हैं? 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खटोला मजरा रतोली में उसर सरकारी भूमि व नवीन परती भूमि चकरोड पर स्थित गायब मिली। 

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि लगभग 10 बीघा जमीन पर प्लांटिंग के रूप में दिखाई पड़ी जिसके कारण सरकारी सर्किल रेट के अनुसार कई करोड़ रुपए का पलीता राजस्व विभाग को लगाया गया। जमीन से जुड़े हुए मामले में क्षेत्रीय लेखपाल से पूछने पर बताया गया कि अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों के नवनिर्मित भूखंडों पर रोक लगाई जा चुकी। आगे की कार्रवाई शासन प्रशासन के द्वारा की जा रही है। 

कौन – कौन सी सरकारी राजस्व विभाग की गाटा संख्या पर कब्जा

गाटा संख्या 260 उसर रकबा 1.1950

गाटा संख्या 261उसर रकबा 0.2400

गाटा संख्या 251उसर रकबा 0.1900

गाटा संख्या 268 नवीन परती रकबा 0.2670

गाटा संख्या 267 नवीन परती रकबा 0.0250

गाटा संख्या 265 नवीन परती रकबा 0.0250

गाटा संख्या 264 रकबा 0.0460 चकरोड मौके पर गायब मिला

(इस मामले की सत्यता ‘समाचार दर्पण 24’ की पुष्टि नहीं करता, यह एक जांच का विषय है)।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close