google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

17 नगर निकायों में 60.96% मतदान: 172, सभासद पद के 1506 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 13 मई को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी और इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। शहर के राघव नगर स्थित विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल के मतदान केन्द्र पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने मतदान किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान शहरवासियों से अधिकाधिक मतदान की अपील की। इसके बाद टाऊन हॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी अलका सिंह ने मतदान किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर बने सेल्फी केन्द्र पर फोटो भी खिंचाई। शाम 6 बजे तक कुल 60.96% मतदान हुआ। 3 बजे तक 47.55 % मतदान, सुबह 11 बजे तक 23.04% मतदान हुआ। जबकि एक बजे तक 36.9% मतदान हुआ।

11 बजे तक जिले के सभी निकायों में मतदान प्रतिशत

देवरिया नगर पालिका परिषद 19.75%, बरहज नगर पालिका परिषद 21.57%, सलेमपुर नगर पंचायत में 22.4%, मझौली राज नगर पंचायत में 22.5%, लार नगर पंचायत में 24.94%, भलुअनी नगर पंचायत में 24.64%, हेतिमपुर 23.8%, बैतालपुर 21.85%, गौरी बाजार नगर पंचायत में 22.3%, रूद्रपुर नगर पंचायत में 22.2%, मदनपुर नगर पंचायत में 21.2%, भटनी 25.38%, भाटपार रानी नगर पंचायत 21.28%, रामपुर कारखाना 22.65%, पथरदेवा नगर पंचायत 25.2%, बरियारपुर 26.07%, तरकुलवा नगर पंचायत में 24 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले की सभी 17 नगर निकायों का मत प्रतिशत 11 बजे तक 23.04% रहा।

एक बजे तक जिले के सभी निकायों में मतदान प्रतिशत

देवरिया नगर पालिका परिषद 28%, बरहज नगर पालिका परिषद 34.82%, सलेमपुर नगर पंचायत में 34.46%, मझौली राज नगर पंचायत में 35.35%, लार नगर पंचायत में 36%, भलुअनी नगर पंचायत में 38.9%, हेतिमपुर 40.5%, बैतालपुर 33.32%, गौरी बाजार नगर पंचायत में 35.2%, रूद्रपुर नगर पंचायत में 41.13%, मदनपुर नगर पंचायत में 31%, भटनी 40.01%, भाटपार रानी नगर पंचायत 36.87%, रामपुर कारखाना 35.9%, पथरदेवा नगर पंचायत 36.18%, बरियारपुर 41.89%, तरकुलवा नगर पंचायत में 36.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले की सभी 17 नगर निकायों का मत प्रतिशत 1 बजे तक 36.09% रहा।

जिले के 17 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 172 दावेदार मैदान में हैं जबकि सभासद के 261 पदों के लिए 1506 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 5,07,603 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। 197 मतदान केंद्रों के 585 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव की गहमा-गहमी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।

नगर पालिका परिषद देवरिया- 100788 पुरुष, 86198 महिला

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज- मतदाता 22629 पुरुष, 20091 महिला

नगर पंचायत रुद्रपुर -15979 पुरुष, 14492 महिला

गौरी बाजार- 5124 पुरुष, 4703 महिला

रामपुर कारखाना- 4770 पुरुष, 4531 महिला

सलेमपुर – 12218 पुरुष, 10644 महिला

भटनी में 7449 पुरुष, 6327 महिला

मझौली राज- 9797 पुरुष, 8585 महिला

भाटपाररानी -7397 पुरुष, 6363 महिला

लार- 14243 पुरुष, 13134 महिला

बरियारपुर- 7633 पुरुष, 6953 महिला

पथरदेवा- 9729 पुरुष, 8734 महिला

बैतालपुर- 10400 पुरुष, 9400 महिला

तरकुलवा – 10297 पुरुष, 8969 महिला

हेतिमपुर – 8951 पुरुष, 7667 महिला

मदनपुर- 12562 पुरुष, तथा 11520 महिला

भलुअनी- 10255 पुरुष, 9071 महिला

110 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close