google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सहारनपुर

“साहब, पति नशा करके बहुत मारता था इसलिए आजिज आकर मैंने उसे मार डाला” ; हत्या का खुलासा सुनकर चौंक गई पुलिस

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नशेड़ी पति की मारपीट से परेशान एक पत्नी ने अपनी चुनरी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में एक महिला ने चुनरी से अपने पति की गला दबाकर हत्या की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया‌ कि आरोपी महिला रामरति ने पूछताछ में अपने पति का कत्ल करना कबूल किया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशेड़ी था। पति शराब पीकर अक्सर उसे पीटता था। जुल्मोसितम से परेशान होकर उसने पति की हत्या कर दी है।

सभागार में जब आरोपी महिला को मीडियाकर्मियों के सामने लाया गया तो उसने स्वीकार किया, ‘हां, मैंने अपने पति की हत्या की है। मैं अपने पति के जुल्म से परेशान थी। वह शराब पीकर अक्सर मेरे साथ मारपीट करता था। कई बार मैंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। कई बार पुलिस ने हिदायत देकर उसे छोड़ दिया।

सतपाल के बड़े भाई की पत्नी थी रामरति

एसपी सिटी ने बताया कि रामरति की शादी मृतक सतपाल के बड़े भाई से हुई थी। उसकी एक 9 साल की बेटी भी है। पहले पति की मौत जाने के बाद वह सतपाल के साथ करीब 6 साल से रह रही थी।

एसपी सिटी ने बताया कि सतपाल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति था। एसपी सिटी ने बताया कि सतपाल दो बार थाना चिलकाना से चोरी के मामले में जेल जा चुका था। रामरति ने ही उसकी जमानत करवाई थी। सतपाल द्वारा काम नहीं किए जाने के चलते अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था।इसीलिए शराब पीकर सतपाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close