google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सहारनपुर

चाची की गंदी हरकत 5 साल की भतीजी ने देख ली तो उसे मिली ऐसी खौफनाक सजा… आपकी रुह भी कांप जाएगी

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
99 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बच्ची के साथ हैवानियत की सभी हदें पार हो गई। बच्ची से पहले रेप किया गया, फिर उसका मर्डर। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी चाची और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

चाची और प्रेमी डर गए थे कि कहीं बच्ची उनका भेद न खोल दे। इसके बाद युवक ने बच्ची को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। 5 साल की बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने प्रेमी और चाची को अरेस्ट कर लिया है। हत्या के बाद चाची ने बच्ची का शव रसोई में छिपाया। उसे बोरी में डाला और रसोई के जंगले से बाहर फेंक दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

युवक के कई साल से महिला के साथ अवैध संबंध थे। जैसे ही आरोपी ने बच्ची को थप्पड़ मारा, वह बेहोश हो गई थी। चाची बच्ची को होश में लाने के लिए अंदर से पानी लेने गई। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची से रेप किया। बाद में दोनों ने बच्ची को मार देने की प्लानिंग की और उसका गला घोंट दिया।

बच्ची के माता-पिता को उनकी करतूत का पता न लग जाए, इसलिए शव को छिपाया गया। लेकिन बच्ची को घर से गायब देख उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस जब घर आई, आरोपी महिला डर गई। उसने बच्ची का शव बाहर फेंक दिया। लेकिन डॉग स्कवॉयड ने बच्ची का शव बरामद किया, तो शक चाची के ऊपर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सख्ती बरतने पर महिला ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी।

महिला का 6 साल से चल रहा था अफेयर

आरोपी युवक का नाम शुभम है, जिससे महिला का 6 साल से अफेयर चल रहा था। पति को महिला के संबंधों की जानकारी थी। उसके विरोध करने पर दोनों चोरी-छिपे मिल रहे थे। बच्ची मौके पर आ गई थी। वे लोग आपत्तिजनक हालत में थे। बच्ची किसी को बता नहीं दे, इसलिए मर्डर की प्लानिंग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने वारदात की पुष्टि की है। बताया कि 12 तारीख को थाना गागलहेड़ी में रात के समय बच्ची के गुम होने की जानकारी मिली थी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close