google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

बीवी अदला बदली ; दोस्तों के साथ बीवी को शेयर करना चाहता था, बीवी नहीं मानी तो कर दिया खेला… . 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्नी की अदला-बदली के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आशियाना निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने पति पर अपने दोस्तों के साथ उसे पत्नी बदलने के लिए मजबूर करने के अलावा उसे पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही, महिला का आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं और इसको लेकर उस पर अधिक दबाव बनाया गया। महिला की शादी 2008 में आरोपी से हुई थी। उनकी एक बेटी भी है।

महिला ने शिकायत की कि पत्नी के क्रूर व्यवहार और अनैतिक कार्यों में शामिल होने के दबाव के कारण उसे अपने मायके वापस जाना पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी को जन्म देने के बाद यह और बढ़ गया।

पीड़िता ने दर्ज कराए गए मामले में पति पर गंभीर आरोप लगाया। उसने अपने आरोपों में कहा कि मेरे पति मेरी मौजूदगी में घंटों तक दूसरी महिलाओं से अजीब बात करते हैं। मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, लेकिन हमारी शादी बचाने के लिए मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की। मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे कई-कई दिनों तक भूखा रखा।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बंद कमरों की गंदी हरकतें...एक होटल का नजारा पुलिस ने अभी मुआयना नहीं किया कि बगल की हलचल भी दिख गई, मच गया हंगामा

उसने आरोप लगाया कि जब वह सो रही थी तो उसके पति ने उसकी तस्वीरें खींची और उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा किया। मैंने उसे रात में महिलाओं से बात करते हुए भी पकड़ा और विरोध करने पर मेरी पिटाई की गई।

महिला ने कहा कि उस पर उसके पति का गुस्सा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता गया। मुझे उसके दोस्तों के साथ पत्नी की अदला-बदली में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया गया।

उसने कहा कि उस पर एक अज्ञात जोड़े के साथ जाने के लिए दबाव डाला गया था। आशियाना के एसएचओ छत्रपाल सिंह ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

687 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close