google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सहारनपुर

मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से पति की शादी कराने पर अड़ी पत्नी, मदद के लिए पहुंची थाने

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
513 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

देश और दुनिया में शायद ही कोई ऐसी पत्नी होगी जो कि अपने पति की शादी किसी दूसरी लड़की से कराना चाहती होगी। लेकिन यूपी के सहारनपुर में रहने वाली एक महिला अपने पति की दूसरी शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से कराने पर अड़ गई।

बात कुछ दिनों पहले की है लेकिन अब भी यह खबर सोशल मीडिया में लोगों द्वारा पढ़ी और शेयर की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले तो महिला ने लड़की और उसके परिजनों से शादी के लिए बात की, लेकिन जब वहां बात नहीं बनी तो वो थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि अगर उसके पति की शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से नहीं हुई तो वो डिप्रेशन में आ जाएंगे।

मामला थाना बाजार इलाके का है, यहां रहने वाली एक महिला अपने पति की दूसरी शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से कराना चाहती है। महिला के परिजन उसे समझाने में लगे हैं पर वह मानने के लिए तैयार नहीं। उसने बस एक ही बात की रट लगा रखी है कि वह अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार करती है।

लड़की से प्रेम करता है पति

महिला के अनुसार उसके पति कुछ दिनों से काफी परेशान थे, जब उनसे पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और कोई बात नहीं है, यह कहकर टाल दिया। लेकिन जब उसने पति को बेटे की कसम देकर पूछा तो उन्होंने अपनी समस्या बताकर रोने लगे। पति ने बताया कि वो एक लड़की से बहुत प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। कहते हैं कि मेरी शादी उससे करा दो, अगर शादी उससे नहीं हुई तो वो उसके बिना जी नहीं पाएंगे और मर जाएंगे।

लड़की के घर पहुंची महिला

इसके अलावा महिला का यह भी कहना है कि पति का दर्द और उन्हें रोता देख वो भी रोने लगी। इसके बाद वो उस लड़की के घर पहुंची और लड़की के परिजनों से अपने पति की शादी की बात की। उसने लड़की के घरवालों को बताया कि उसके पति आप की लड़की से बेहद प्रेम करते हैं और उसके बिना वह डिप्रेशन में चले जाएंगे और वो भी उनके बिना जी नहीं पाएगी। महिला की बात सुनकर लड़की के परिवार वाले चौंक गए और उस पर भड़क उठे, और डांट फटकार अपने घर से महिला को भगा दिया।

थाने में मदद के लिए लगाई गुहार

इसके बाद महिला थाने गई और थानेदार से कहा कि साहब अगर मेरे पति की शादी उस लड़की से नहीं हुई। जिससे वो प्रेम करते हैं, तो उसके पति डिप्रेशन में आ जाएंगे। यह मैं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। प्लीज आप उनकी शादी करा दीजिए। पुलिस भी महिला की बात सुनकर हैरान हो गई, पुलिस ने भी महिला को काफी समझाया पर वो थाने में भी अपनी बात पर अड़ी रही।

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ समय पहले ही मां बनी है। इसी दौरान एक दूसरी लड़की उसके घर में काम करने आई थी। लड़की इस महिला का जापा कराने के लिए कुछ दिन उसके घर पर रही। इस दौरान महिला के पति का दिल उस लड़की पर आ गया। जब तक लड़की घर पर रही तब तक तो सब ठीक रहा। जब लड़की के परिवार वालों ने उसे वापस बुला लिया तो महिला का पति काफी परेशान रहने लगा।

वहीं पति ने जब अपनी पत्नी को यह सारी बात बताई तो पत्नी परेशान हो गई। पति को कुछ हो गया यह सोचकर वह टेंशन में रहने लगी। फिर वो अपने मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की के घर पहुंची और उसके परिजनों से शादी की बात करने लगी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close