google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कर्नलगंजगोंडा

सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

कर्नलगंज गोंडा। बाइक व साईकिल की भिड़ंत में एक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग स्थित ग्राम छतई पुरवा के पास की है। जनपद सीतापुर के धौहरेमऊ इमलिया निवासी सिराजुद्दीन 35 वर्ष नगर कर्नलगंज के मोहल्ला सकरौरा में किराये के मकान में रहकर क्षेत्र में फेरी का कार्य कर रहा था।

गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर कर्नलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। उसी बीच ग्राम नहवा परसौरा निवासी आकाश शुक्ल 22 वर्ष बाइक से आ गए। दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में दोनों को सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक सिराजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं प्राथमिक उपचार के आकाश शुक्ला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे उपनिरीक्षक अंकित सिंह व मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  कानून व्यवस्था मे सहयोग प्रदान करने वाले पत्रकार हुए सम्मानित

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close