google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जबलपुर

देश और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सेवादल ने मशाल जुलूस निकाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट 

जबलपुर। सेवादल ने स्वतंत्रता के आंदोलन में अगुवाई की है इसी भूमिका में आज फिर सेवादल संघर्ष का नेतृत्व कर रहा है पहले का युद्ध फिरंगी गोरों के खिलाफ था और आज लड़ाई अंग्रेजों के सहायक मानसिकता के संविधान विरोधियों के विरुद्ध है।

सेवादल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, मशाल जुलूस में शामिल होकर यह महसूस हुआ की सेवादल राहुल जी और संविधान रक्षा की लड़ाई में ताकत से नेतृत्व कर रहा है।

शहर के युवा डॉ सत्येंद्र यादव राष्ट्रीय स्तर पर सेवादल को चला रहे हैं। यह गौरव की बात है। उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला प्रभारी विभाश जैन ने व्यक्त किए।

विदित ही है कि केन्द्र सरकार और मोदी की तानाशाही के चलते हमारे प्रिय नेता राहुल गांधीजी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है । उसके विरोध में पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है । देश में कांग्रेस एवं उनके सहयोगी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे है ।

इसे भी पढें  सातवें चरण के चुनाव में ये दागी उम्मीदवार ; 144 में से 36 पर मुकदमा, सबसे आगे बसपा उम्मीदवार

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालजी देसाई जी एवं संगठन महासचिव डॉ सत्येंद्र यादव जी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव जी के मार्गदर्शन पर जबलपुर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के सामूहिक तत्वधान से गांधी भवन टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण पुष्पांजलि करने के पश्चात एक मशाल जुलूस निकाला गया जो बड़ी ओमती पेस कारी स्कूल धर्म कांटा छोटी ओमती चौराहा से होते हुए अंबेडकर चौक में पहुंचकर देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण करके मशाल जुलूस का समापन किया गया।

‘‘मशाल जुलसू’’ में कांग्रेस कमेटी जबलपुर के सह प्रभारी विभाश जैन पूर्व विधायक नितरंजन खमरिया जबलपुर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर निलेश जैन जबलपुर शहर सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी हिमांशु मिश्रा राजेंद्र मिश्रा जितेंद्र यादव यतेंद्र सोनी उमेश पटेल महेश मिश्रा राकेश चक्रवर्ती विनय नेमा ओमप्रकाश मरवाहा विष्णु विनोदिया महेश दत्त राय रीना विश्वकर्मा प्रशांत मिश्रा राजेश सोनकर सोनू दुबे मधु चौधरी राज किशोर पटेल प्रभा सिंह गौरी आंटी मनीषा ठाकुर इंदु सोनकर विपिन झारिया राम कुमार नामदेव राजेश तिवारी मझौली अरविंद उपाध्याय अनिल गुप्ता कुलदीप वेन प्रवीण पटेल मनीष गुप्ता सतीश चौरसिया मनोज लोधी प्रदीप सोनी सत्येंद्र सोनी राजकुमार झारिया शुभम महोबिया बालाजी गौतम सहित अनेक कॉन्ग्रेस सेवादल के सदस्य एवं पदाधिकारी।

106 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  मृत युवती को जिंदा करने का दावा, यहां घंटों चलता रहा अंधविश्वास का खेल

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close