google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जबलपुर

घायल गाय तडपती रही और यह हैवान रॉड मारता रहा…ऐसे होते हैं इंसानी पशु, पूरी खबर पढिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुनीता परिहार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के मटामर गांव से एक बेहद क्रूर और अमानवीय घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति ने अपने खेत में घुसने पर एक गाय के साथ अत्यंत बर्बरता का व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय मंशाराम नामक व्यक्ति का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उसने देखा कि एक गाय उसके खेत में घुस गई थी।

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मंशाराम ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड उठाई और गाय के पीछे भागते हुए उसके पैरों पर वार किया। 

इस हमले के कारण गाय ज़मीन पर गिर पड़ी। लेकिन मंशाराम का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उसने बेजुबान जानवर को बेरहमी से मारना जारी रखा और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गाय को अधमरा कर दिया। 

मंशाराम की निर्दयता उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब उसने रॉड को गाय के मुंह और मूत्राशय में डाल दिया।

इसे भी पढें  आगे बारात नाच रही थी पीछे बाराती को बेरहमी से काट रहा था दूल्हे का भाई

इस दौरान, एक व्यक्ति ने अपने घर की छत से इस क्रूरता का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “यह गाय तीन दिन से मेरे खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही है।” 

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। गाय के मालिक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मंशाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, और सोशल मीडिया पर भी लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। गाय के साथ की गई इस क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

135 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close