google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
चंडीगढ़पंजाब

पगड़ी बदली, काला चश्मा लगाया, कार छोड़ बाइक पर आया…और पुलिस को चकमा देकर भाग लिया

पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तस्वीरें जारी की

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश सूद और विवान शाह की रिपोर्ट 

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है। पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, उपदेशक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

अमृतपाल शुरू में अपने मर्सिडीज वाहन में था, लेकिन बाद में शनिवार को उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान वह ब्रेजा एसयूवी में भाग निकला। सोशल मीडिया पर सामने आई एक नयी तस्वीर में, अमृतपाल को गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठे देखा जा सकता है। इससे संकेत मिला है कि उसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना रूप बदलने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक पर बैठे देखा जा सकता है।

भागने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए जालंधर टोल प्लाजा के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल को ब्रेजा एसयूवी में भागते हुए देखा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में भगोड़े को भागने में मदद की।

इसे भी पढें  पिता की मौत के 7 साल बाद बेटे का जन्म, जिंदा रहते हुए मौत की तख्ती… डीएम को लेना पडा एक्शन तो सामने आई सच्चाई

पुलिस ने कहा कि इन चार लोगों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि अमृतपाल जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था। गिल ने कहा, ‘वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और तीन अन्य लोगों के साथ दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।’

अब तक 154 अरेस्ट

गिल ने कहा कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एसयूवी को जब्त कर लिया गया है और इसमें .315 बोर की एक राइफल, कुछ तलवारें तथा एक वॉकी-टॉकी सेट मिला है।

पुलिस ने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की। आईजी ने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इस सिलसिले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीएम मान अधिकारियों से ले रहे फीडबैक

इसे भी पढें  Boyfriend के चक्कर में बड़ा कांड कर बैठी BSF जवान की पत्नी, हैरान कर देगा पूरा मामला

गिल ने कहा कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह पर हथियार का डर दिखा जालंधर के उड्डोवाल गांव के सरपंच मनप्रीत सिंह के यहां शरण लेने के लिए एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

हरजीत सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में ट्रांसफर कर दिया गया और हरप्रीत ने जालंधर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। गिल ने कहा कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं व पुलिस अधिकारियों से नियमित ‘फीडबैक’ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस मामले में राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

फरार होने में रिश्तेदारों ने की थी मदद!

अमृतपाल सिंह का खालिस्तानी आतंकवादी रिंदा से कनेक्शन सामने आया। अमृतपाल के भाई को फरारी के दौरान रिंदा के रिश्तेदारों ने घर में शरण दी। हरविंदर सिंह रिंदा को हाल ही में भारत सरकार ने नामित आतंकी घोषित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल पाकिस्तान में मौजूद पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से भी संपर्क होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल के भाई हैप्पी को फरारी के दौरान रिंदा के रिश्तेदारों ने अपने घर में शरण दी थी।

हरविंदर सिंह रिंदा को हाल ही में भारत सरकार ने नामित आतंकी घोषित किया है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल अभी पंजाब में ही कहीं छिपा हो सकता है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को आखिरी बार जालंधर से करीब 50 किमी दूर सीसीटीवी में बाइक पर बैठकर भागते हुए देखा गया, उसके बाद से उसकी लोकेशन नहीं मिली है।

इसे भी पढें  गंदगी के बीच जीवन जीने को मजबूर 'कांशीराम शहरी गरीब आवास' के लोग, नगर पालिका की अनदेखी

गुरुद्वारे में बदले कपड़े

अमृतपाल अपनी मर्सिडीज कार से जालंधर के शाहकोट में उतरा था। पुलिस को चकमा देने के लिए शाहकोट में वह अपने एक सहयोगी की ब्रेजा कार में सवार हो गया था। यहां से वह जालंधर के नंगल अंबिया गांव गया था जहां स्थित गुरुद्वारे में उसने कपड़े बदले थे। इसके बाद अमृतपाल बाइक में बैठकर फरार हो गया था।

पुलिस को डर है कि अमृतपाल कहीं हुलिया बदलकर भाग न जाए। ऐसे में उसने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की चार तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की।

सीएम मान रख रहे नजर

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से नियमित फीडबैक ले रहे हैं।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close