google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

होली के बाद मौसम में खास बदलाव ; आसमान में खिली धूप लेकिन होली पर करवट बदल सकता है मौसम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पारा लगातर ऊपर चढ़ रहा है। ठंड समाप्ति की तरफ है और फागुन की बयार से गर्मी की आहट हो रही है। लेकिन होली त्योहार पर मौसम कुछ करवट बदल सकता है। ग्लोबल वॉर्मिंग के असर की वजह से गर्मी बढ़ रही है। लेकिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। यूपी में होली के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगेगा। इसके साथ ही न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पूर्वी हिस्से की बात करें तो गाजीपुर, चंदौली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम 33 डिग्री रहेगा। साथ ही आसमान भी साफ रहेगा। वहीं फतेहपुर, उन्नाव क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close