Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

काव्य गोष्ठी ‘फूले हैं पलाश’ का आयोजन आज 7 बजे से

52 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अतर्रा(बाँदा)। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश द्वारा होली के शुभ अवसर पर 4 मार्च की शाम 7 बजे से एक ऑनलाइन कवि गोष्ठी ‘फूले हैं पलाश’ का आयोजन किया गया है जिसमें शैक्षिक संवाद मंच से जुड़े हुए चयनित 13 रचनाधर्मी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कविता पाठ करेंगे। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार कवि जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ (दतिया, म.प्र.) तथा मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रादित्य प्रकाशन संस्थान (झलवा प्रयागराज) के निदेशक अभिषेक ओझा उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के सदस्य एवं काव्य गोष्ठी के सह संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर मंच से जुड़े रचनाकार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एक कवि गोष्ठी का आनलाइन आयोजन 4 मार्च की शाम 7 बजे से किया गया है। चयनित 13 रचनाकार अपनी बहुरंगी कविताओं का पाठ करेंगे।

‘फूले हैं पलाश’ नामक इस ऑनलाइन काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी से अपनी प्रथम प्रकाशित कृति ‘धनुष उठाओ हे अवधेश’ के लिए पुरस्कृत वरिष्ठ साहित्यकार कवि जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ (दतिया, मध्यप्रदेश) होंगे।

जगत प्रकाश हिंदी साहित्य की विविध विधाओं गीत, कविता, छंद, दोहा, कहानी के सिद्ध रचनाकार हैं। मासिक आदित्य संस्कृति तथा साहित्य एक्सप्रेस पत्रिकाओं के संरक्षक हैं। हिंदी महोत्सव संस्था के संयोजक है । इस संस्था द्वारा प्रति वर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर पाक्षिक एवं मासिक आयोजन कर अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।

भारतीय संगीत सम्मेलन द्वारा सम्मानित जगत जी को गौ सेवा सम्मान तथा चंद्रशेखर साहित्य सम्मान प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नवोदित रचनाकारों के लेखन को लगातार प्रकाशित करने हेतु मंच उपलब्ध करा रहे रुद्रादित्य प्रकाशन प्रयागराज के निदेशक अभिषेक ओझा रचनाकारों के बीच रहेंगे। दुर्गेश्वर राय ने आगे बताया कि आज कविता करने वाले सभी रचनाकारों को ई-सम्मान पत्र प्रदान किये जायेंगे।

कविता पाठ के लिए चयनित रचनाकारों में श्रुति त्रिपाठी (बस्ती), रश्मि पांडेय, (फतेहपुर), राजबहादुर यादव (जौनपुर), रुखसाना बानो (मिर्जापुर), प्रतिभा यादव (सहारनपुर), माधुरी त्रिपाठी (बस्ती), वत्सला मिश्रा (प्रयागराज), डॉ. रेखा यादव (बरेली), महेशचंद्र (गोण्डा), पारुल चौधरी (बागपत), सुधारानी (सहारनपुर), अशोक प्रियदर्शी (चित्रकूट), अवनीश यादव (लखीमपुर खीरी) आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। गोष्ठी में पूरे प्रदेश से श्रोता भी जुड़कर उपस्थित रहेंगे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़