google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

कभी काली मां तो कभी शिव के नाम पर ; भगवान को बना लिया पैसे कमाने का धंधा! सन्न रह जाएंगे आप इस खबर को पढ़कर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कहते हैं भगवान से डरो, लेकिन पैसे की चमक भगवान के डर को भी लोगों के दिमाग से खत्म कर देती है और फिर लोग इसे ही लूट का जरिया बना लेते हैं। भगवान के नाम पर लोगों को ठगना बेहद आसान होता है। आसान होता है किसी की आस्था और उसके विश्वास से खेलना। अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब कुछ लोग भगवान के नाम को ही पैसे कमाने का धंधा बना लेते हैं।

काली की कृपा दिलाने के नाम पर 3 लाख लूटे

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रहने वाले एक पति-पत्नी पर आरोप लगे हैं कि वो भगवान के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। बरेली में रहने वाले श्रीराम नाम के शख्स ने इन दोनों पति-पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। श्रीराम के मुताबिक उनके जानने वाले आदमी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रह रहे ओमपाल और उनकी पत्नी विमला देवी से मिलवाया था। विमला दावा करती थी उसके ऊपर काली माता की कृपा है और वो इसके जरिए दूसरों का भला कर सकती है और उनकी सारी समस्याओं को दूर कर सकती है। कुछ महीने पहले श्रीराम भी इनके झांसे में आ गए और पूजा-पाठ के नाम पर लगातार दोनों आरोपियों के टच में रहे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ये कोई मामूली चोर नहीं है, हवाई जहाज से चोरी कर ली थी 10लाख से अधिक मूल्य का तेल, पढ़िए अजब चोरी के गज़ब अंदाज

पूजा-पाठ से पैसा डबल करने का दिया झांसा

कुछ महीने पहले ये दोनों पति-पत्नी बरेली में श्रीराम के घर आए और तंत्र-मंत्र और काली साधना से श्रीराम के पैसों को दुगना करने का झांसा दिया। श्रीराम के मुताबिक उसने विमला देवी को एक लाल कपड़े में रखकर साढे तीन लाख रुपये दिए जिसे इन्होंने काली साधना से डबल करने का वादा किया। इसके लिए घर में काली की साधना का आयोजन भी किया गया, जिसके लिए विमला देवी ने 10 हजार रुपये अलग से लिए। बाद में ये पैसों को लेकर अपने घर चले गए और श्रीराम को कहा कि कुछ समय बाद ये दोगुने हो जाएंगे।

बच्चे की बलि देने की मांग की

श्रीराम का कहना है कि जब वो बाद में इनके घर पैसे मांगने गया तो इन दोनों ने उससे एक बेहद अजीब मांग की। विमला देवी ने कहा कि काली मां को एक बच्चे की बलि चढ़ानी होगी। श्रीराम के मुताबिक जब उसने इनकार कर दिया तो इन्होंने उसके पैसे लौटाने से भी मना कर दिया।

श्रीराम ने कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत बरेली के एक पुलिस थाने में की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया तो फिर श्रीराम ने कोर्ट का सहारा लिया जिसके बाद दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और जांच चल रही है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  क्या है रहस्य इस स्कूल का जहां रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रही हैं छात्राएं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close