google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलरामपुर

एसपी आवास पर सुरक्षा व्यवस्था में कार्यरत सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

बलरामपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक आवास पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक सिपाही ने मध्य रात्रि स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।आत्महत्या के असली कारणों के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक यादव साल 2020 बैच का सिपाही था। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
सोमवार रात 12 से 3 बजे उसकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह ड्यूटी पर पहुंचा और सरकारी एसएलआर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आश्चर्यजनक बात यह है कि जब उसने स्वयं को गोली से उड़ाया तो किसी ने गोली की आवाज भी नहीं सुनी। रात करीब 3ं बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। ऐसे में कई सवालिया निशान लग रहें हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अभिषेक की ड्यूटी हमारे आवास पर ही थी। रात करीब 3 बजे ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे सिपाही ने घटना की जानकारी दी। मृतक के ड्यूटी प्वाइंट पर जाकर देखा तो सर्विस SLR उसके दोनों पैरों की बीच में फंसी हुई थी। बाईं कनपटी से गोली लगकर दायीं कनपटी से निकलकर छत पर फंसी हुई थी। पास में SLR की बुलेट का खोखा भी पड़ा मिला है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर के विनय खंड-5 का निवासी सिपाही अभिषेक अपने कमरे में अकेले ही रहता था। उसके कमरे से इलाज के कुछ कागज मिले हैं।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन और कारणों का पता लगाया जा रहा है सभी तरीके से भी जांच की जा रही है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close