google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

दयाशंकर अध्यक्ष, राम सम्हार महामंत्री, राजेश कानूनी सलाहकार मनोनीत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया, रुद्रपुर। पत्रकार एसोसिएशन देवरिया की तहसील इकाई रुद्रपुर का संगठनात्मक चुनाव राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिसका संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।

सर्व सम्मति से रुद्रपुर तहसील अध्यक्ष पद पर दयाशंकर पाण्डेय, भरत लाल पाण्डेय उपाध्यक्ष, राम सम्हार मिश्र महामंत्री, दिवाकर यादव संगठन मंत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी कानूनी सलाहकार और महातम पाण्डेय की संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि देवरिया इकाई का चुनाव लगभग पूरा हो चुका है। कुछ बचे हुए पदों पर शीघ्र चुनाव संपन्न हो जाएगा। संगठन पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत है और आगे भी रहेगा।

कोषाध्यक्ष विवेक चौरसिया ने कहा कि संगठन संगठन का आपसी सहयोग से संगठन का कोष मजबूत बना कर पत्रकार हितों में खर्च किया जाएगा।

सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठन के विस्तार का कार्य प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की देखरेख में तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व पत्रकारिता में प्रवेश कर पत्रकार और पत्रकारिता की पवित्र भाव को धूमिल कर बदनाम कर रहे हैं। ऐसे असमाजिक तत्वों से सतर्क, सजग रहने की जरूरत है। पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसे स्वच्छ रखने की आवश्यकता है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close